Recent post
1 Dec 2025, Mon

फेक न्यूज एक्सपोज:क्या दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने खरीदी 50 लाख की कार ? नहीं, यह गाड़ी केजरीवाल के CM रहते ली गई थी

सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में काले रंग की एक लग्जरी कार दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता ने 50 लाख की यह कार खरीदी है। हालांकि, इंडिया टुडे ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत और भ्रामक बताया है। दावे से जुड़े वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता नज़र फ़रीदी ने लिखा- दिल्ली : C M बनने के 48 घंटे के भीतर 50 लाख की कार। (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: वहीं, पेशे से खुद को पत्रकार बताने वाले एक्स यूजर प्रेम कुमार ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- CM बनने के 48 घंटे के भीतर 50 लाख की कार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘शीश महल’ नहीं जाएंगी सड़क पर ही ‘शीश महल’ बनवाएंगी। नई सीएम और नई कार के लिए एक समान वाक्य- गीत के बोल ‘हां तुम बिल्कुल वैसी हो जैसा मैंने सोचा था’। (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: ऐसा ही ट्वीट आम आदमी पार्टी से जुड़े एक्स यूजर दर्शन शर्मा ने किया। अपने ट्वीट में दर्शन शर्मा ने लिखा- BREAKING 🚨CM बनने के 48 घंटे के भीतर 50 लाख की कार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री सरकारी आवास नहीं जाएंगी! पर नई सीएम और नई कार के लिए कोई शब्द हैं? (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: क्या है वायरल दावे का सच ? वायरल वीडियो में न्यूज एजेंसी IANS का लोगो दिखाई देता है। पड़ताल करने पर हमें IANS का एक ट्वीट मिला जिसे न्यूज एजेंसी ने 20 फरवरी को रेखा गुप्ता के शपथ लेने से पहले पोस्ट किया था। ट्वीट में बताया गया था कि रेखा गुप्ता को ले जाने के लिए सुरक्षा दल पहुंचा। जांच के दौरान पता चला कि यही वो वीडियो है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर ही लोगों ने कमेंट करके बताया कि यह कार DL11CM0001 पहले से ही दिल्ली सीएम के काफिले में मौजूद थी। दावे की पुष्टि के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ वीडियो भी एक्स पर शेयर किए हैं जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल DL11CM0001 नंबर की कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इंडिया टुडे ने अपनी जांच में पाया कि कार DL11CM0001 का इस्तेमाल ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना भी कर चुकी हैं। देखें स्क्रीनशॉट : इंडिया टुडे ने RTO Vehicle Information नामक वेबसाइट के हवाले से जानकारी जुटाई कि कार DL11CM0001 का रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल 2022 को हुआ था। देखें स्क्रीनशॉट: वहीं, इंग्लिश न्यूज पेपर नेशनल हेराल्ड ने 10 जुलाई 2022 को आरटीआई के हवाले से एक खबर छापी थी। इसमें बताया गया था दिल्ली सरकार ने सीएम के लिए वाहनों की खरीद की थी इसके लिए 1.44 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे। उसी दौरान तत्कालीन दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को एमजी ग्लोस्टर कार में देखा गया था। देखें वीडियो : यह आर्टिकल मूल रूप से India Today द्वारा प्रकाशित किया गया था {मूल आर्टिकल का लिंक}। शक्ति कलेक्टिव के तहत दैनिक भास्कर द्वारा इसे पुनः प्रकाशित किया गया है।

By b.patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *